– पूर्व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष के समर्थन में राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन आगे आया; सामाजिक कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका का दिया हवाला
The Exposer
झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की गरौठा विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में श्रीमती प्रीति शर्मा द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठाई गई है। राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन भारत की ओर से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से उन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट देने का आग्रह किया गया है।
संगठन की ओर से की गई इस मांग में प्रीति शर्मा द्विवेदी के सामाजिक कार्यों और क्षेत्र में उनकी सक्रियता को प्रमुख आधार बताया गया है। वह पूर्व में भाजपा महिला मोर्चा, झांसी की अध्यक्ष रह चुकी हैं। बताया गया है कि प्रीति शर्मा द्विवेदी क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय रहती हैं। क्षेत्र के विकास के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहती हैं तथा स्थानीय नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहती हैं।
स्थानीय स्तर पर उनकी सामाजिक गतिविधियों और जनसंपर्क के चलते उन्हें चाहने वाले लोगों तथा समर्थकों का बड़ा वर्ग मौजूद है। क्षेत्र के विकास और नागरिकों की समस्याओं को लेकर उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए संगठन ने उन्हें गरौठा विधानसभा से भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग रखी है।
इस संबंध में राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम.एल. शर्मा (नई दिल्ली/ग्वालियर) तथा राष्ट्रीय संरक्षक पं. दिनेश शर्मा (नागपुर, महाराष्ट्र) ने भाजपा नेतृत्व से आग्रह किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रीति शर्मा द्विवेदी को गरौठा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने पर विचार किया जाए।
अब राजनीतिक हलकों में इस मांग को लेकर भाजपा नेतृत्व के निर्णय पर नजरें टिकी हैं। पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति में गरौठा विधानसभा सीट को लेकर क्या फैसला लिया जाता है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।
Author: संतोष तायडे
संपादक
Views: 118















