दीर्घकालिक ऑर्थोपेडिक बीमारियों का बिना सर्जरी प्रभावी उपचार संभव – डॉ. आकाश सावजी

नागपूर : अजनी में ‘गोल्डन हैंड्स हॉस्पिटल’ का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

The Exposer
नागपुर, दि.6 : हाल ही में नागपूर के अजनी में ‘गोल्डन हैंड्स हॉस्पिटल’ का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों संपन्न हुआ। डॉ. आकाश सावजी और डॉ. सोनल सावजी के नेतृत्व में शुरू किया गया यह अत्याधुनिक अस्पताल ऑर्थोपेडिक क्षेत्र में उन्नत, सुलभ और मरीज-केंद्रित उपचार सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। उद्घाटन के पश्चात 3 मई को मनाए जाने वाले ‘वर्ल्ड प्रेस फ़्रीडम डे’ के अवसर पर एक पत्रकार परिषद का आयोजन किया गया जिसमें प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक और स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश सावजी ने मीडियाकर्मियों से एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान नॉन-सर्जिकल उपचारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि नॉन-सर्जिकल यानी बिना-ऑपरेशन के उपचारों के माध्यम से हड्डियों, जोड़ों और रीढ़ की कई बीमारियों का प्रभावी इलाज संभव है। पिछले एक दशक से भी अधिक समय से मरीज़ों को अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. सावजी और उनकी टीम ने एक लाख से अधिक ओपीडी परामर्श और पांच हजार से अधिक नॉन-सर्जिकल घुटना उपचार सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। देशभर के मरीजों का उन पर भरोसा है, और मुख्य रूप से सकारात्मक अनुभव व मौखिक प्रचार के कारण बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए अन्य शहरों व प्रदेशों से यहां आते हैं।

अपने नए परिसर के बारे में बात करते हुए डॉ सावजी ने बताया कि 15 बेड वाले इस विशेष अस्पताल में घुटनों के दर्द, फ्रोजन शोल्डर और रीढ़ की पुरानी समस्याओं के लिए नॉन-सर्जिकल और मिनिमली इनवेसिव उपचारों पर विशेष जोर दिया गया है। यहां मध्य भारत का अत्याधुनिक मॉड्युलर ऑपरेशन थिएटर स्थापित किया गया है, जिसमें HEPA फिल्टर सहित उच्च स्तरीय तकनीक उपलब्ध है। घुटना प्रत्यारोपण, हिप रिप्लेसमेंट, स्पाइन सर्जरी सहित विभिन्न बड़ी सर्जरी यहां की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि, “मरीजों को बिना सर्जरी के उपचार का विकल्प देने के लिए अस्पताल में एआई आधारित रोबोटिक स्पाइन डीकंप्रेशन यूनिट शुरू की गई है। यह तकनीक लंबे समय से चल रही कमर दर्द की समस्या के इलाज में प्रभावी और कम दर्दनाक विकल्प साबित हो रही है।”
अस्पताल में अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी, फार्मेसी, आईसीयू सुविधाएं और सेंट्रलाइज्ड एयर-कंडीशंड व्यवस्था एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई है। अजनी में स्थित होने के कारण यहाँ हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और मेट्रो की अच्छी कनेक्टिविटी है, जिससे मरीजों के लिए यह स्थान बेहद सुविधाजनक रहेगा। सामान्य उपचार के जुड़े व्यय के बारे में बात करते हुए डॉ. सावजी ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग के बावजूद इलाज आम लोगों की पहुंच में रहे, इसका विशेष ध्यान रखा गया है।
इस पहल को “एजिंग हेल्दी फाउंडेशन” नामक सार्वजनिक संस्था का भी सहयोग मिल रहा है, जो बुजुर्गों और वंचित वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का कार्य कर रही है। साथ ही “एजिंग हेल्दी फाउंडेशन” के अंतर्गत मीडियकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए जल्द ही एक विशिष्ट निःशुल्क जांच कैंप आयोजित किए जाने के बारे में भी जानकारी दी गई।

आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता समय की आवश्यकता – नितिन गडकरी

उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डॉ. सावजी और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि विदर्भ सहित मध्य भारत में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का उपलब्ध होना समय की जरूरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ऐसे स्वास्थ्य सेवा केंद्रों के माध्यम से मरीजों को अधिक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ उपचार मिल सकेंगे

The Exposer
Author: The Exposer

Leave a Comment

Read More